Premabase · Laghu-siddhānta-kaumudī · Prakaraṇa 2
Show
VṛttiHindiEnglishGovind
LSK 30
लोपविधायकं विधिसूत्रम्
लोपः शाकल्यस्य
Aṣṭādhyāyī 8.3.19
Vṛtti Varadarājācārya

अवर्णपूर्वयोः पदान्तयोर्यवयोर्लोपो वाऽशि परे।

Hindi commentary Govind Prasad Sharma · śrīdhara-mukhollāsinī
३०- लोपः शाकल्यस्य।30. lopaḥ śākalyasya.लोपः प्रथमान्तं, शाकल्यस्य षष्ठ्यन्तं, द्विपदमिदं सूत्रम्।lopaḥ is in the nominative (prathamā) case, śākalyasya is in the genitive (ṣaṣṭhī) case; this sūtra has two words.इस सूत्र में व्योलघुप्रयत्नतरः शाकटायनस्य से व्योः की तथा भोभगोअघोअपूर्वस्य योऽशि से अपूर्वस्य एवं अशि की अनुवृत्ति आती है।In this sūtra, from ‘vyorlaghuprayatnataraḥ śākaṭāyanasya’ the word vyoḥ is carried over (anuvṛtti), and from ‘bhobhagoaghoapūrvasya yo’śi’ the words apūrvasya and aśi are carried over.पदस्य सूत्र का अधिकार आ रहा है, उसका यहाँ पर द्विवचन में विपरिणाम होता है।The governing rule (adhikāra) of the sūtra ‘padasya’ is coming down, and here it undergoes a modification (vipariṇāma) into the dual number.विकल्प अर्थ इसी सूत्र के "शाकल्यस्य" पद से ही निकलता है।The sense of option (vikalpa) emerges from the very word ‘śākalyasya’ of this sūtra.शाकल्य ऋषि के मत में लोप होगा, अन्यों के मत में लोप नहीं होगा, ऐसा फलितार्थ निकलता है।The resulting sense that emerges is this: in the view of the ṛṣi Śākalya there will be elision (lopa), while in the view of others there will be no elision.
अवर्णपूर्वक पदान्त यकार और वकार का विकल्प से लोप होता है अश् प्रत्याहार के परे होने पर।A word-final ya-kāra and va-kāra preceded by the a-varṇa optionally undergo elision (lopa) when a letter of the aś pratyāhāra follows.
जिन यकार और वकार का लोप करना है, वे पद के अन्त में विद्यमान हों और उनसे पूर्व में अवर्ण ही हो तथा पर में अश् प्रत्याहार वाले वर्ण हों तो य्-व् इन वर्णों का लोप हो जाता है।When the ya-kāra and va-kāra that are to be elided stand at the end of a pada, and specifically the a-varṇa alone is what precedes them, and letters belonging to the aś pratyāhāra follow, then these letters y and v undergo elision.यह वैकल्पिक लोप है।This elision is optional (vaikalpika).एक बार लोप होता है और एक बार नहीं।On one occasion the elision takes place, and on another it does not.यहाँ पर सूत्र में शाकल्यस्य कहा गया है।Here in the sūtra the word śākalyasya is stated.शाकल्य नामक ऋषि के मत में लोप होगा अन्य के मत में नहीं।In the view of the ṛṣi named Śākalya there will be elision, and in the view of another there will not.इसी तरह प्रायः जहाँ-जहाँ पर भी किसी ऋषि का नाम सूत्र और वार्तिक में लिया गया है, उससे विकल्प ही सिद्ध होता है किन्तु कहीं-कहीं पाणिनि जी ने ऋषियों का नाम उनके सम्मान के लिए भी लिया है, जिसके कारण विकल्प नहीं माना जायेगा।In the same way, generally, wherever the name of some ṛṣi is taken in a sūtra or a vārttika, it is precisely an option (vikalpa) that is thereby established; yet in some places Pāṇini has taken the names of the ṛṣis also for the sake of honouring them, on account of which no option will be assumed.वैयाकरणसिद्धान्तकौमुदी में ऐसी जगहों पर आपिशलिग्रहणं पूजार्थम् आदि निर्देश दिया है।In the Vaiyākaraṇa-siddhānta-kaumudī, at such places a direction such as ‘āpiśaligrahaṇaṁ pūjārtham’ and the like is given.धन्य हैं वे ऋषि, जिनका नाम आचार्य पाणिनि अपने सूत्रों में केवल सम्मान के लिए ही उच्चारण करते हैं।Blessed are those ṛṣis whose names the ācārya Pāṇini utters in his sūtras solely for the sake of honour.लोपः शाकल्यस्य में शाकल्य का नाम पूजा, सम्मान के लिए न होकर विकल्प के लिए ही है।In lopaḥ śākalyasya the name Śākalya is not for worship or honour but is precisely for the sake of the option.