२९- उरण् रपरः।29. uraṇ raparaḥ.रः परो यस्य स रपरः।That which has r following it (para) is rapara.उः षष्ठ्यन्तम्, अण् प्रथमान्तं, रपरः प्रथमान्तं, त्रिपदमिदं सूत्रम्।uḥ is in the genitive (ṣaṣṭhī), aṇ is in the nominative (prathamā), raparaḥ is in the nominative; this sūtra has three words.ऋकार से तीस प्रकार ऋ का बोध होता है, ऐसा संज्ञाप्रकरण में कहा जा चुका है।It has already been said in the saṁjñā-prakaraṇa that thirty kinds of ṛ are understood from the letter ṛ (ṛkāra).
उस तीस प्रकार के ऋकार के स्थान पर प्राप्त अण् रपर होकर अर्थात् र और ल् को पर में लेकर ही प्रवृत्त होता है।The aṇ that is obtained in place of that thirtyfold ṛkāra operates only after becoming rapara — that is, only by taking r and l as its following (para).
ऋ और ल् वर्णों के स्थान पर यदि अण् प्रत्याहार वाला वर्ण आदेश के रूप में प्राप्त हो जाय तो वह अण् रूप आदेश साथ में र् या ल् को साथ में (पर में) लेकर ही कहीं प्रवृत्त होगा।If a letter of the aṇ pratyāhāra is obtained as a substitute (ādeśa) in place of the letters ṛ and l, then that aṇ-form substitute will everywhere operate only by taking along r or l with it as following (para).अ प्राप्त हुआ तो अर्, अल् तथा इ प्राप्त हुआ तो इर्, इल्, इसी तरह उ प्राप्त हुआ तो उर्, उल् बनेंगे।If a is obtained, then ar and al; and if i is obtained, then ir and il; likewise if u is obtained, then ur and ul will be formed.इसी तरह सर्वत्र समझना चाहिए।In the same way it should be understood everywhere.गुणविधि में यदि स्थानी ऋ है तो आदेश अर् होगा, क्योंकि ऋकार का रेफ के साथ स्थान से साम्यता है।In the guṇa operation, if the sthānī (that in whose place the substitute comes) is ṛ, then the substitute will be ar, because the ṛkāra has homogeneity of place (sthāna) with the repha (r).इसी तरह लकार के स्थान पर अकार के प्राप्त होने पर अल् होगा, क्योंकि वहाँ पर भी ल् का अल् के साथ स्थान साम्यता है।Likewise, when the akāra is obtained in place of the lakāra, it will be al, because there too the l has homogeneity of place with the l of al.जैसे- कृष्ण+ऋद्धिः=कृष्णर्द्धिः।For example: kṛṣṇa + ṛddhiḥ = kṛṣṇarddhiḥ.तव+लकारः=तवल्कारः।tava + lakāraḥ = tavalkāraḥ.
कृष्णर्द्धिः।kṛṣṇarddhiḥ.कृष्ण की समृद्धि।The prosperity of Kṛṣṇa.कृष्ण+ऋद्धिः ऐसी स्थिति में परः सन्निकर्षः संहिता से संहितासंज्ञा होने के बाद सूत्र लगा- आद्गुणः।In the situation kṛṣṇa + ṛddhiḥ, after the saṁhitā-saṁjñā has arisen by ‘paraḥ sannikarṣaḥ saṁhitā,’ the sūtra ‘ād guṇaḥ’ came to apply.अवर्ण से अच् परे रहने पर पूर्व और पर के स्थान पर गुणसंज्ञक एक आदेश होता है।When an ac follows an a-varṇa, a single substitute bearing the name guṇa comes in place of both the prior and the following letters.अवर्ण है कृष्ण में ण् के बाद वाला अकार और अच् परे है- ऋद्धिः में आदि वर्ण ऋकार।The a-varṇa is the akāra after ṇ in kṛṣṇa, and the ac that follows is the initial letter ṛkāra in ṛddhiḥ.यहाँ पर पूर्व में है अ और पर में है ऋ।Here the prior letter is a and the following letter is ṛ.अब इन दोनों के स्थान पर गुण अर्थात् अ, ए, ओ ये तीनों आदेश प्राप्त हुए।Now, in place of these two, guṇa — that is, all three substitutes a, e, o — was obtained.स्थानेऽन्तरतमः की सहायता से स्थानी और आदेश में स्थान को माध्यम बना कर तुल्यताWith the help of ‘sthāne’ntaratamaḥ,’ taking place of articulation (sthāna) as the medium, the likeness between the sthānī and the substitute
की जाती है।is established.अकार का कण्ठस्थान व ऋकार का मूर्धास्थान है।The akāra has the throat (kaṇṭha) as its place, and the ṛkāra has the head (mūrdhā) as its place.कण्ठमूर्धास्थान वाला वर्ण गुणसंज्ञक अ, ए, ओ में नहीं है किन्तु केवल कण्ठस्थान वाला वर्ण अ मिलता है तो यत्किञ्चित् तुल्यता लेकर आदेश के रूप में अ इस गुणसंज्ञक वर्ण की प्राप्ति हुई।A letter having the throat-and-head place is not found among the guṇa-named a, e, o; but since only the throat-placed letter a is found, taking whatever slight likeness there is, the guṇa-named letter a was obtained as the substitute.उस अवस्था में उरण् रपरः पहुँच कर रपर होने का नियम बना दिया, क्योंकि अवर्ण रूप गुण ऋ वर्ण के स्थान पर प्राप्त हो रहा था सो अवर्ण जो है वह रपर होकर प्रवृत्त होगा।At that stage ‘uraṇ raparaḥ’ steps in and lays down the rule of becoming rapara, because the a-varṇa guṇa was being obtained in place of the letter ṛ, so the a-varṇa, being such, will operate by becoming rapara.र-प्रत्याहार अर्थात् र और ल वर्णों को साथ में लेकर अवर्ण अर् एवं अल् के रूप में प्रवृत्त होगा।Taking along the ra-pratyāhāra — that is, the letters r and l — the a-varṇa will operate in the forms ar and al.अर्-अल् में कण्ठ-मूर्धा स्थान वाले वर्ण हैं अर्।Among ar and al, the one having the throat-and-head place is ar.अतः कृष्ण में अकार और ऋद्धिः में ऋकार के स्थान पर अर् आदेश हो जाता है।Therefore, in place of the akāra in kṛṣṇa and the ṛkāra in ṛddhiḥ, the substitute ar comes.इस तरह कृष्ण+अर्+द्धिः बन गया।In this way kṛṣṇa + ar + ddhiḥ was formed.वर्णसम्मेलन होने पर ष्ण् जाकर अर् में मिलता है- कृष्णर्द्धिः बन गया।On combining the letters (varṇa-sammelana), ṣṇ joins with ar — kṛṣṇarddhiḥ was formed.रेफ का स्वभाव ऊपर बैठने का होता है, सो द्धिः के ऊपर बैठ गया- कृष्णर्द्धिः सिद्ध हुआ।The nature of the repha is to sit above, so it sat above the ddhiḥ — kṛṣṇarddhiḥ was established (siddha).
रेफ अर्थात् र इस वर्ण के सम्बन्ध में-Regarding the repha, that is, this letter r —
अचं दृष्ट्वा अधो याति हशश्चोपरि गच्छति।acaṁ dṛṣṭvā adho yāti haśaś copari gacchati.
अवसाने विसर्गः स्याद् रेफस्य त्रिविधा गतिः॥avasāne visargaḥ syād rephasya trividhā gatiḥ.अर्थात् र=रेफ आगे अच् को देखकर सामान्यतया उससे मिलकर के बैठता है, जैसे कि मणिर्+इति=मणिरिति।That is, r = the repha, seeing an ac ahead, generally sits joined with it, as in maṇir + iti = maṇiriti.आगे हश् प्रत्याहार के वर्ण हैं तो वह उसके ऊपर जाकर बैठता है, जैसे कि हरिर्+हरति=हरिर्हरति।If there are letters of the haś pratyāhāra ahead, then it goes and sits above it, as in harir + harati = harirharati.यदि आगे कोई भी वर्ण नहीं है अर्थात् अवसान है तो वह रेफ विसर्ग बन जाता है, जैसे कि रामर्= रामः।If there is no letter at all ahead — that is, there is a pause (avasāna) — then that repha becomes visarga, as in rāmar = rāmaḥ.उक्त कथनानुसार हश् के परे रहते रेफ उसके ऊपर जाकर के बैठता है।According to the aforesaid statement, when a haś follows, the repha goes and sits above it.इसके सम्बन्ध में एक न्याय प्रसिद्ध है- जलतुम्बिकान्यायेन रेफस्योर्ध्वगमनम् अर्थात् जिस तरह से तुम्बी (सूखी लौकी) जल में डालने पर ऊपर उठती है, उसी तरह रेफ भी हश् के परे रहने पर ऊपर उठकर बैठता है।Regarding this a maxim (nyāya) is well known — ‘jala-tumbikā-nyāyena rephasyordhva-gamanam,’ that is, just as a tumbī (a dried gourd) rises upward when put into water, so too the repha, when a haś follows, rises upward and sits.
तवल्कारः।tavalkāraḥ.तुम्हारा लृकार।Your l̥kāra.तव+लृकारः इस स्थिति में पूर्व में विद्यमान अवर्ण और पर में विद्यमान अच् लृकारः के लृ के स्थान पर स्थानेऽन्तरतमः और उरण् रपरः की सहायता से आद्गुणः से रपर सहित गुण होकर अल्' रूप आदेश होकर तव्+अल्+कारः बना।In the situation tava + l̥kāraḥ, in place of the a-varṇa present before and the ac l̥ present after (in l̥kāraḥ), with the help of ‘sthāne’ntaratamaḥ’ and ‘uraṇ raparaḥ,’ by ‘ād guṇaḥ’ the guṇa together with rapara takes place, and the substitute in the form al comes about, forming tav + al + kāraḥ.वर्णसम्मेलन होने पर तवल्कारः सिद्ध हो जाता है।On combining the letters, tavalkāraḥ is established.जहाँ-जहाँ भी ऋ और लृ के स्थान पर अणादेश प्राप्त होगा, वहाँ-वहाँ 'उरण् रपरः' इस सूत्र की अवश्य प्रवृत्ति होगी, यह बात न भूलें।Wherever an aṇ-substitute is obtained in place of ṛ and l̥, there this sūtra ‘uraṇ raparaḥ’ will certainly operate — do not forget this point.
यहाँ पर कृष्णर्द्धिः और तवल्कारः इन प्रयोगों की संगति देखें-Here consider the fittingness (saṅgati) of these usages, kṛṣṇarddhiḥ and tavalkāraḥ —
वे अखिलकोटि ब्रह्माण्ड के नायक भगवान् श्री विष्णु उपेन्द्र अर्थात् वामन बने थे तो एक बार कृष्ण बनकर के भी आए और स्वयं भी समृद्ध होकर सम्पूर्ण व्रज सहित अपने आश्रितों को भी समृद्ध बनाया।He, the leader of countless millions of universes, Bhagavān Śrī Viṣṇu, became Upendra — that is, Vāmana — and once He also came as Kṛṣṇa, and, being prosperous Himself, He made His dependents, together with the whole of Vraja, prosperous as well.वे कृष्ण स्वयं के ऐश्वर्य से समृद्धि को प्राप्त होते ही हैं साथ ही अपने अनुयायियों को समृद्ध भी बनाते हैं किन्तु उसके प्रति पूर्ण समर्पण चाहिए कि मैं तुम्हारा ही हूँ और तुम्हारी आकृति ही मेरी आकृति है अर्थात् तुम्हीं मेरे लिए शरण हो।That Kṛṣṇa indeed attains prosperity through His own majesty (aiśvarya), and likewise He makes His followers prosperous too; but toward Him there must be complete surrender — that ‘I am Yours alone, and Your form is my very form,’ that is, ‘You alone are my refuge.’
अभ्यासःabhyāsaḥ — Exercises.
( क ) निम्नलिखित प्रयोगों की सिद्धि करें-(ka) Derive (siddhi) the following usages —
राजा+ऋषिः।rājā + ṛṣiḥ.वसन्त+ऋतुः।vasanta + ṛtuḥ.देव+ऋषिः।deva + ṛṣiḥ.ब्रह्म+ऋषिः।brahma + ṛṣiḥ.मम+लृकारः।mama + l̥kāraḥ.
( ख ) निम्नलिखित प्रयोगों का सन्धिविच्छेद कर सूत्रनिर्देशनपूर्वक सन्धि करें।(kha) Split the sandhi of the following usages, and then, with indication of the sūtras, form the sandhi.
पुण्यर्द्धिः।puṇyarddhiḥ.ममल्वर्णः।mamalvarṇaḥ.तवल्दन्तः।tavaldantaḥ.ग्रीष्मर्तुः।grīṣmartuḥ.सप्तर्षिः।saptarṣiḥ.
(ग) उप+इन्द्रः में उरण् रपरः यह सूत्र क्यों नहीं लगता?(ga) In upa + indraḥ, why does this sūtra ‘uraṇ raparaḥ’ not apply?
(घ) उरण् रपरः यह सूत्र न होता तो क्या हानि होती?(gha) If the sūtra ‘uraṇ raparaḥ’ did not exist, what harm would there be?
(ङ) उरण् रपरः यह विधिसूत्र है, संज्ञासूत्र है, या परिभाषा सूत्र?(ṅa) Is ‘uraṇ raparaḥ’ a vidhi-sūtra, a saṁjñā-sūtra, or a paribhāṣā-sūtra?
(च) र-प्रत्याहार से किन-किन वर्णों का बोध होता है?(ca) Which letters are understood by the ra-pratyāhāra?