Premabase · Laghu-siddhānta-kaumudī · Prakaraṇa 2
Show
VṛttiHindiEnglishGovind
LSK 27
गुणविधायकं विधिसूत्रम्
आद्गुणः
Aṣṭādhyāyī 6.1.87
Vṛtti Varadarājācārya

अवर्णादिचि परे पूर्वपरयोरेको गुण आदेशः स्यात्।

उपेन्द्रः। गङ्गोदकम्।

Hindi commentary Govind Prasad Sharma · śrīdhara-mukhollāsinī
२७- आद्गुणः।27. ādguṇaḥ.आत् पञ्चम्यन्तं, गुणः प्रथमान्तं, द्विपदमिदं सूत्रम्।āt ends in the fifth (pañcamī) case, guṇaḥ ends in the nominative (prathamā) case; this sūtra has two words.इस सूत्र में इको यणचि से अचि की अनुवृत्ति आती है और तथा एकः पूर्वपरयोः का अधिकार है।In this sūtra aci is carried over (anuvṛtti) from ‘iko yaṇaci’, and the adhikāra of ‘ekaḥ pūrvaparayoḥ’ is in force.
अवर्ण से अच् परे होने पर पूर्व और पर के स्थान पर गुणसंज्ञक एक आदेश होता है।When an ac follows an a-varṇa, in place of both the prior and the following there is a single guṇa-named substitute (ādeśa).
अवर्ण से अच् प्रत्याहार के वर्ण परे हों तो पूर्व और पर के दोनों वर्ण (पूर्व का अन्त वर्ण और पर का आदि वर्ण) के स्थान पर गुण अर्थात् 'अ, ए, ओ' इन तीन वर्णों में से एक वर्ण आदेश के रूप में हो जाय।When the letters of the ac pratyāhāra follow an a-varṇa, then in place of both the prior and following letters (the final letter of the prior and the initial letter of the following) one letter out of guṇa — that is, out of these three letters ‘a, e, o’ — comes as the substitute (ādeśa).इस सूत्र में आत् (आद्) यह तपस्याहण नहीं है किन्तु आत् यह रूप अ शब्द के पञ्चमी का एकवचन है।In this sūtra āt (ād) is not a taparakaraṇa; rather this form āt is the fifth-case (pañcamī) singular of the word a.जैसे- रामात् रामाद्।For example: rāmāt, rāmād.अतः "आत्" से केवल 'आ' का ही बोध नहीं होगा, अपितु अ के सारे अठारहों भेद के साथ अवर्ण उपस्थित होगा।Therefore by ‘āt’ not merely ‘ā’ will be understood; rather the a-varṇa will be present together with all eighteen varieties of a.पूर्व में अ, आ और पर में अच्प्रत्याहार एवं उसके सारे भेद वाले वर्ण हों तो इन दोनों वर्णों के स्थान पर (इनको हटाकर) 'अ, ए, ओ' में से एक वर्ण आदेश के रूप में प्राप्त होगा।When a, ā are prior and the ac pratyāhāra with letters of all its varieties are following, then in place of these two letters (removing them) one letter out of ‘a, e, o’ will be obtained as the substitute.
इस सूत्र का कार्य है गुण-आदेश करना तथा इसका कार्यक्षेत्र है- पूर्व में अ, आ, और पर में अच् प्रत्याहार अर्थात् अ, इ, उ, ऋ, ल, ए, ओ, ऐ, औ।The function of this sūtra is to make the guṇa substitute (ādeśa), and its field of operation is: a, ā prior, and the ac pratyāhāra — that is, a, i, u, ṛ, ḷ, e, o, ai, au — following.यह सूत्र किसी का समानान्तर नहीं है।This sūtra is not the counterpart of any other.जहाँ यह सूत्र लगता है वहाँ इको यणचि, एचो यवायावः और वान्तो यि प्रत्यये इन सूत्रों की प्रवृत्ति ही नहीं है।Where this sūtra applies, there the sūtras ‘iko yaṇaci’, ‘eco’yavāyāvaḥ’, and ‘vānto yi pratyaye’ have no operation at all.इसलिए इन सूत्रों का आद्गुणः यह सूत्र बाधक भी नहीं है।Therefore this sūtra ādguṇaḥ is not even a bādhaka (suspender) of these sūtras.अवर्ण से अवर्ण ही परे हो तो "अकः सवर्णे दीर्घः" यह सूत्र इस सूत्र का बाधक हो जाता है और अवर्ण से 'ए, ओ, ऐ, औ' के परे रहने पर "वृद्धिरेचि" से यह सूत्र बाधित हो जाता है।When an a-varṇa alone follows an a-varṇa, the sūtra ‘akaḥ savarṇe dīrghaḥ’ becomes the bādhaka of this sūtra; and when ‘e, o, ai, au’ follow an a-varṇa, this sūtra is suspended (bādhita) by ‘vṛddhireci’.फलतः अवर्ण से इकार, उकार, ऋकार तथा लकार के परे रहने पर ही गुण हो पाता है।Consequently guṇa can occur only when ikāra, ukāra, ṛkāra, and ḷkāra follow an a-varṇa.
इस सूत्र के लगने के बाद एक अनियम की स्थिति यह बनती है कि पूर्व और पर में दो ही वर्ण होते हैं और दोनों वर्णों के स्थान पर एक वर्ण आदेश के रूप में होना चाहिए किन्तु 'अ, ए, ओ' इन तीनों वर्णों की प्राप्ति हो रही है।After this sūtra applies, a situation of indeterminacy (aniyama) arises: the prior and the following are only two letters, and in place of both letters a single letter ought to come as substitute, yet all three letters ‘a, e, o’ are being obtained.इस अनियम को दूर करने के लिए "स्थानेऽन्तरतमः" इस परिभाषासूत्र की आवश्यकता होती है।To remove this indeterminacy, the paribhāṣā-sūtra ‘sthāne’ntaratamaḥ’ is required.इसके द्वारा स्थान साम्यता अर्थात् स्थानी और आदेश में स्थान को लेकर तुल्यता देखी जाती है।By it, sameness of place (sthāna) — that is, equivalence with respect to place between the sthānin (the original) and the ādeśa (the substitute) — is observed.स्थान से तुल्यता होने पर वही वर्ण आदेश के रूप में हो जाता है जो दोनों का एक ही स्थान हो।When there is equivalence by place, that very letter becomes the substitute which shares one and the same place with both.जैसे- उपेन्द्रः।For example: upendraḥ.'उप+इन्द्रः' में "आद्गुणः" लगा।In ‘upa+indraḥ’, ‘ādguṇaḥ’ applied.अवर्ण है उप में प् के बाद वाला अ और अच् परे है इन्द्रः में आदि इवर्ण।The a-varṇa is the a after p in upa, and the following ac is the initial i-varṇa in indraḥ.पूर्व में अ है और पर में इ है।In the prior is a, and in the following is i.इन दोनों के स्थान पर गुण शब्द के द्वारा गृहीत होने वाले अ, ए, ओ ये तीनों वर्ण उपस्थित हो गये।In place of these two, the three letters a, e, o grasped by the word guṇa presented themselves.अ और इ इन दोनों के स्थान पर सूत्र के अनुसार एक ही आदेश अ, ए, ओ में से किसी एक ही वर्ण हो जाना चाहिए, किन्तु तीनों में से कौन सा वर्ण आदेश के रूप में हो? यह निश्चित नहीं हो पाया।In place of both a and i, according to the sūtra, a single substitute — just one letter out of a, e, o — ought to occur, but which of the three should come as the substitute could not be determined.दो के स्थान पर तीन-तीन वर्णों की प्राप्ति होना अनियम हुआ तो नियम करने के लिए सूत्र लगा स्थानेऽन्तरतमः।The obtaining of three letters each in place of two was indeterminacy, so, to make a determination (niyama), the sūtra sthāne’ntaratamaḥ applied.प्रसङ्ग रहने पर स्थान, अर्थ, गुण, प्रमाण से तुल्यतमWhen the occasion (prasaṅga) remains, that which is most similar (tulyatama) by place (sthāna), meaning (artha), quality (guṇa), and measure (pramāṇa)
आदेश होता है।becomes the substitute (ādeśa).प्रसंग है दो वर्णों के स्थान पर तीन वर्णों की प्राप्ति और तीन में से आदेश होना है।The occasion (prasaṅga) is the obtaining of three letters in place of two, and the substitute is to be made out of the three.स्थान से तुल्यता मिलाने पर अ का कण्ठस्थान और इ का तालुस्थान दोनों का मिलाकर कण्ठतालु स्थान हुआ अर्थात् स्थानी कण्ठतालु स्थान वाले हैं।On matching equivalence by place, the throat-place (kaṇṭha) of a and the palate-place (tālu) of i together make the throat-palate (kaṇṭha-tālu) place; that is, the sthānins have the kaṇṭha-tālu place.खोजा जाय कि 'अ, ए, ओ' इन आदेशों में कण्ठतालु स्थान वाला वर्ण कौन है? "एदैक कण्ठतालु" ए, और ऐ का कण्ठतालु स्थान है।Let it be searched out which letter among these substitutes ‘a, e, o’ has the kaṇṭha-tālu place — by ‘e and ai are kaṇṭha-tālavya’, the kaṇṭha-tālu place belongs to e and ai.अतः 'अ, ए, ओ' में 'ए' वर्ण कण्ठतालु स्थान वाला है और आदेश में कण्ठतालु स्थान वाला 'ए' है।Therefore among ‘a, e, o’ the letter ‘e’ has the kaṇṭha-tālu place, and in the substitution the one having the kaṇṭha-tālu place is ‘e’.फलतः कण्ठतालु स्थान वाले स्थानी अ एवं इ इनके स्थान पर कण्ठतालु स्थान वाला ही ए आदेश हो गया।Consequently, in place of the sthānins a and i, which have the kaṇṭha-tālu place, e — likewise having the kaṇṭha-tālu place — became the substitute.उप+इन्द्रः था।It was upa+indraḥ.उप के अकार एवं इन्द्रः के इकार के स्थान पर ए हो गया।In place of the akāra of upa and the ikāra of indraḥ, e came to be.इस तत्प्रकरणः बना।In this way the intermediate form was produced.वर्ण सम्मेलन होने पर प् जाकर ए से मिला- उपेन्द्रः सिद्ध हुआ।When the letters combined (varṇa-sammelana), p went and joined with e — upendraḥ was established.उपका अर्थ= वामन आदि रूप धारण करने वाले भगवान् विष्णु।The meaning of upa = Lord Viṣṇu, who assumes forms such as Vāmana.
गङ्गोदकम्।gaṅgodakam.गंगा का जल।The water of the Gaṅgā.गङ्गा+उदकम् यह स्थिति है।gaṅgā+udakam is the situation.गङ्गा में अवर्ण है और अच् परे है उदकम् का उकार।In gaṅgā there is an a-varṇa, and the following ac is the ukāra of udakam.यहाँ पर पूर्व में है आ और पर में है उ।Here the prior is ā and the following is u.इस तथा एवं उ इन दोनों वर्णों के स्थान पर गुणसंज्ञक अ, ए, ओ ये तीनों प्राप्त हुए स्थानेऽन्तरतमः इस सूत्र के सहयोग से ओकार एक आदेश हुआ क्योंकि स्थान से तुल्यता मिलाने पर आकार का कण्ठस्थान और उकार का ओष्ठस्थान है अर्थात् स्थानी स्थान है- कण्ठ-ओष्ठ।In place of these two letters — ā and u — the three guṇa-named a, e, o were obtained; with the help of the sūtra sthāne’ntaratamaḥ, okāra became the single substitute, because on matching equivalence by place the ākāra has the throat-place (kaṇṭha) and the ukāra the lip-place (oṣṭha) — that is, the place of the sthānins is throat-lip (kaṇṭha-oṣṭha).आदेश में कण्ठ-ओष्ठ स्थान वाला गुणसंज्ञकवर्ण है ओ।Among the substitutes, the guṇa-named letter having the throat-lip place is o.अकण्ठ-ओष्ठ स्थान वाले अकार एवं उकार के स्थान पर कण्ठ-ओष्ठ स्थान वाला गुणसंज्ञकवर्ण ओकार ही एक आदेश के रूप में हो गया- गङ्ग्+ओ+दकम् बना।In place of the akāra and ukāra, the guṇa-named letter okāra — the one having the throat-lip place — became the single substitute: gaṅg+o+dakam was formed.वर्णसम्मेलन होने क्रमशः ङ्ग् जाकर ओकार में मिले तो गङ्गोदकम् बना।When the letters combined, ṅg successively went and merged into the okāra, and gaṅgodakam was formed.इसी तरह देव+इन्द्रः=देवेमहा+ईशः=महेशः, यमुना+उदकम्=यमुनोदकम् आदि बनाने का प्रयत्न करें।In the same way, try to form deva+indraḥ = deve[ndraḥ], mahā+īśaḥ = maheśaḥ, yamunā+udakam = yamunodakam, and so on.
उपेन्द्रः।upendraḥ.गङ्गोदकम् इन प्रयोगों की संगति वान्तो यि प्रत्यये के उदाहरण नाव (नौका के द्वारा तारने योग्य) से इस तरह जुड़ सकता है कि हम सब उस उपेन्द्र अभगवान विष्णु के द्वारा इस भवसागर से पार ले जाने योग्य हैं, अर्थात् भवसागर से पार के लिए विष्णु की उपासना करनी चाहिए।gaṅgodakam — the coherence of these usages can be joined with the example nāv (fit to be ferried across by a boat) of ‘vānto yi pratyaye’ in this way: we all are fit to be carried across this ocean of worldly existence (bhava-sāgara) by that Upendra, Lord Viṣṇu — that is, for crossing the ocean of existence one should worship Viṣṇu.वह इतना सरल है कि इन्द्र का छोटा अहोकर भी जन्म ग्रहण करता है और गङ्गा का जल भी उसी के चरणों से प्रवाहित हो आता है, जो सबको पवित्र करता है।He is so accessible that he takes birth even as the younger brother of Indra, and the water of the Gaṅgā too comes flowing from his very feet, which purifies everyone.
अभ्यासःExercises (abhyāsaḥ).
(क) निम्नलिखित प्रयोगों की सिद्धि करें-(a) Derive the following forms:
महा+उत्सवः।mahā+utsavaḥ.हित+उपदेशः।hita+upadeśaḥ.सूर्य+उदयः।sūrya+udayaḥ.गण+उत्तमः।gaṇa+uttamaḥ.तथा+इति।tathā+iti.यथा+इच्छा+उपवीतम्।yathā+icchā+upavītam.दया+उदयः।dayā+udayaḥ.उमा+ईशः।umā+īśaḥ.गज+इन्द्रः।gaja+indraḥ.महा+ऊर्मिः।mahā+ūrmiḥ.
(ख) निम्नलिखित प्रयोगों में सन्धिविच्छेद पूर्वक सूत्र लगाकर सन्धि करें:-(b) In the following forms, first split the sandhi, then apply the sūtra and make the sandhi:
भारतेतिहासः।bhāratetihāsaḥ.स्वच्छोदकम्।svacchodakam.उमेशः।umeśaḥ.तवोत्साहः।tavotsāhaḥ.निम्नोर्ध्वम्।nimnordhvam.नोपलब्धिः।nopalabdhiḥ.महेशः।maheśaḥ.उष्णोदकम्।uṣṇodakam.तवेह।taveha.गणेशः।gaṇeśaḥ.परमेश्वरः।parameśvaraḥ.गुणोपेतम्।guṇopetam.रामेति।rāmeti.चेति।ceti.परमोत्कृष्टम्।paramotkṛṣṭam.
(ग) आद्गुणः की वृत्ति में अचि यह पद किस सूत्र से अनुवृत्त हुआ?(c) In the vṛtti of ādguṇaḥ, from which sūtra is the word aci carried over (anuvṛtta)?
(घ) आद्गुणः में कितने पद हैं और कौन-कौन सी उसमें विभक्तियाँ लगी हैं?(d) How many words (pada) are there in ādguṇaḥ, and which case-endings (vibhakti) are attached in it?
(ङ) तपरकरण करने से क्या होता है?(e) What is achieved by making a taparakaraṇa?
(च) किस अवस्था में यह सूत्र अकः सवर्णे दीर्घः को बाधता है?(f) In what condition does this sūtra suspend (bādha) ‘akaḥ savarṇe dīrghaḥ’?
(छ) इस सूत्र के द्वारा किये गये कार्य को क्या कहते हैं?(g) What is the operation performed by this sūtra called?