Premabase · Laghu-siddhānta-kaumudī · Prakaraṇa 2
Show
VṛttiHindiEnglishGovind
LSK 24
अवावादेशविधायकं विधिसूत्रम्
वान्तो यि प्रत्यये
Aṣṭādhyāyī 6.1.79
Vṛtti Varadarājācārya

यकारादौ प्रत्यये परे ओदौतोरव्आव् एतौ स्तः। गव्यम्। नाव्यम्।

वार्तिकम्- अध्वपरिमाणे च। गव्यूतिः।

.....

Hindi commentary Govind Prasad Sharma · śrīdhara-mukhollāsinī
२४- वान्तो यि प्रत्यये।24. vānto yi pratyaye.व् अन्ते अस्ति यस्य स वान्तः, वान्तः प्रथमान्तं, यि सप्तम्यन्तं, प्रत्यये सप्तम्यन्तं त्रिपदमिदं सूत्रम्।That which has v at its end is vānta; vānta is in the nominative (prathamā) case, yi is in the locative (saptamī) case, pratyaye is in the locative case — this sūtra has three words.
यकार आदि में हो ऐसे प्रत्यय के परे होने पर ओ और औ के स्थान पर अव् और आव् आदेश हों।When a pratyaya beginning with the letter ya follows, in place of o and au the substitutes (ādeśa) av and āv come.
यह सूत्र एचोऽयवायावः का समानान्तर सूत्र है।This sūtra is a parallel sūtra to eco'yavāyāvaḥ.यह केवल अव् और आव् आदेश करता है और वह अय्, अव्, आय्, आव् आदेश करता है।This one makes only the substitutes av and āv, whereas that one makes the substitutes ay, av, āy, and āv.वह अच् के परे रहने पर ही कार्य करता है तो यह य् आदि में हो ऐसे प्रत्यय के परे रहने पर ही लगता है।That one operates only when an ac (vowel) follows, whereas this one applies only when a pratyaya beginning with y follows.वह अच् प्रत्याहार के परे रहने की अपेक्षा रखता है और यह प्रत्यय की अपेक्षा रखता है।That one requires the ac pratyāhāra to follow, whereas this one requires a pratyaya.एचोऽयवायावः ये परस्पर बाध्य-बाध्यक सूत्र नहीं हैं अर्थात् एचोऽयवायावः सूत्र का बाधक यह सूत्र नहीं होता क्योंकि बाध्यबाधकभाव वहाँ होता है जहाँ दोनों सूत्रों की प्रवृत्ति में निमित्त एक जैसे हों।This and eco'yavāyāvaḥ are not mutually sublating and sublated (bādhya-bādhaka) sūtras — that is, this sūtra does not become the sublater (bādhaka) of the sūtra eco'yavāyāvaḥ, because the relation of sublator and sublated obtains only where the occasioning cause (nimitta) for the operation of both sūtras is alike.ये दोनों भिन्न-भिन्न निमित्त को मानकर के कार्य करते हैं।These two operate by taking distinct, separate occasioning causes (nimitta).अतः ये दोनों समानान्तर सूत्र हैं।Therefore these two are parallel sūtras.अष्टाध्यायी के क्रम में एचोऽयवायावः के बाद वान्तो यि प्रत्यये यह सूत्र आता है।In the order of the Aṣṭādhyāyī, after eco'yavāyāvaḥ comes this sūtra vānto yi pratyaye.अतः इस सूत्र में 'वान्त' शब्द से एचोऽयवायावः में पठित द्वितीय एवं चतुर्थ वकारान्त अव् एवं आव् आदेश ही लिए गये।Therefore in this sūtra, by the word 'vānta', only the second and fourth v-final substitutes av and āv recited in eco'yavāyāvaḥ are taken.
इस सूत्र में भी यथासङ्ख्यमनुदेशः समानाम् की आवश्यकता पड़ती है।In this sūtra too the sūtra yathāsaṅkhyam anudeśaḥ samānām is required.इससे स्थानी में प्रथम ओ के स्थान पर आदेश में प्रथम अव् और स्थानी में द्वितीय औ के स्थान पर आदेश में द्वितीय आव् आदेश हो जाता है।By it, in place of the first o among the sthānins the first av among the substitutes, and in place of the second au among the sthānins the second āv among the substitutes, comes about.
इस सूत्र के उदाहरण हैं- गव्यम्, नाव्यम्।The examples of this sūtra are gavyam and nāvyam.इनकी स्थिति है- गो+यम् गव्यम्।Their derivational state is: go + yam → gavyam.नौ+यम् नाव्यम्।nau + yam → nāvyam.यहाँ पर गो और नौ ये दोनों क्रमशः ओकारान्त और ओकारान्त शब्द हैं।Here go and nau are respectively an o-final (okārānta) and an au-final (aukārānta) word.यम् यह तद्धित-प्रकरण का प्रत्यय है।yam is a pratyaya of the taddhita section (taddhita-prakaraṇa).यम् में य्+अ+म्=यम् येIn yam, y + a + m = yam — these
तीन अक्षर हैं और आदि अर्थात् पहला अक्षर य् अर्थात् यकार है।are three letters, and the first (ādi) — that is, the first letter — is y, that is, the letter ya.अतः यम् यकारादि प्रत्यय हुआ।Therefore yam became a pratyaya beginning with the letter ya (yakārādi).इस सूत्र में स्थानी भी दो हैं और आदेश भी दो हैं।In this sūtra there are two sthānins and also two substitutes (ādeśa).स्थानी हैं- ओ और औ तथा आदेश हैं- अव् और आव्।The sthānins are o and au, and the substitutes are av and āv.यहाँ पर भी समसम्बन्धी विधि है, क्योंकि स्थानी भी दो हैं और आदेश भी दो हैं।Here too there is an operation concerning equal numbers (sama-sambandhī vidhi), because there are two sthānins and also two substitutes.जब जब भी स्थानी, आदेश आदि समान संख्या में हों- वहाँ पर यथासंख्यमनुदेशः समानाम् सूत्र के बल पर क्रमशः विधान होता है अर्थात् जिस क्रम से स्थानी उच्चारित हों उसी क्रम से आदेश भी होंगे।Whenever the sthānins, substitutes, and the like are in equal number, there, by the force of the sūtra yathāsaṅkhyam anudeśaḥ samānām, the prescription operates in sequence — that is, in whatever order the sthānins are uttered, in that same order the substitutes too will occur.
अब यहाँ ओ और औ इन दोनों स्थानियों में ओ पहला है और औ दूसरा है।Now here, among the two sthānins o and au, o is first and au is second.इसी प्रकार अव् एवं आव् आदेशों में अव् पहला है और आव् दूसरा है।In the same way, among the substitutes av and āv, av is first and āv is second.पूर्वोक्त नियम के अनुसार स्थानी में पहले ओ के स्थान पर आदेश में पहला अव् आदेश और स्थानी में दूसरे औ के स्थान पर आदेश में दूसरा आव् आदेश होंगे।According to the aforesaid rule, in place of the first sthānin o the first substitute av, and in place of the second sthānin au the second substitute āv, will occur.
गव्यम्।gavyam.गाय का विकार दूध, दही, घी, गोमूत्र, गोबर।The products (vikāra) of the cow: milk, curd, ghee, cow's urine, cow dung.गो+यम् यह स्थिति है।go + yam — this is the derivational state.गो के ओकार के स्थान पर यथासङ्ख्यमनुदेशः समानाम् की सहायता से वान्तो यि प्रत्यये से अव् आदेश होने पर ग्+अव्+यम् हुआ।When, in place of the okāra of go, with the help of yathāsaṅkhyam anudeśaḥ samānām the substitute av comes by vānto yi pratyaye, it becomes g + av + yam.वर्णसम्मेलन होकर गव्यम् सिद्ध हुआ।After the combination of the letters (varṇa-sammelana), gavyam is established.इसी प्रकार नौ+यम् में आव् आदेश होकर न्+आव्+यम् और वर्णसम्मेलन- होकर नाव्यम् सिद्ध हुआ।In the same way, in nau + yam, the substitute āv comes to give n + āv + yam, and after the combination of the letters, nāvyam is established.
गव्यम्।gavyam.नाव्यम्।nāvyam.गो शब्द से विकार अर्थ में यत् प्रत्यय होकर गव्यम् और नौ शब्द से तारने योग्य अर्थ में यत् प्रत्यय होकर नाव्यम् बना है।From the word go, with the pratyaya yat in the sense of 'product' (vikāra), gavyam is formed, and from the word nau, with the pratyaya yat in the sense of 'fit to be ferried across', nāvyam is formed.गौ का विकार दूध, दही, घी, गोमूत्र, गोबर आदि गव्य कहलाता है और वह गौ का विकार होते हुए भी पावकः है अर्थात् अतिपवित्र है।The product of the cow — milk, curd, ghee, cow's urine, cow dung, and the like — is called gavya, and though it is a product of the cow it is pāvaka, that is, exceedingly pure.उसे बेकार फेंकना नहीं चाहिए अपितु नदी आदि में नौका आदि के द्वारा गोबर आदि तार्य अर्थात् खेत आदि में पहुँचाना चाहिए।It should not be thrown away as useless; rather, cow dung and the like should be ferried across (tārya) by boat and so on over rivers and the like — that is, conveyed to the fields and such places.दूर-दूर तक इस गव्य का वितरण होना चाहिए जिससे प्राणियों का भी पोषण होगा और खेत में उर्वरकता भी बढ़ेगी।This gavya should be distributed far and wide, whereby living beings too will be nourished and the fertility of the field will also increase.