२२- एचोऽयवायावः।22. eco'yavāyāvaḥ.अय् च, अव् च, आय् च, आव् च, तेषाम् इतरेतरयोगद्वन्द्वः, अयवायावः।ay ca, av ca, āy ca, āv ca, teṣām itaretarayoga-dvandvaḥ, ayavāyāvaḥ.एचः षष्ठ्यन्तम्, अयवायावः प्रथमान्तं, द्विपदमिदं सूत्रम्।ecaḥ is in the genitive (ṣaṣṭhī) case, ayavāyāvaḥ is in the nominative (prathamā) case; this sūtra has two words.इको यणचि से अचि इस पद की अनुवृत्ति आती है और संहितायाम् का अधिकार है।From iko yaṇaci the word aci is carried over by anuvṛtti, and the governing rule (adhikāra) of saṁhitāyām is in force.
एच् के स्थान पर अय्, अव्, आय्, आव् ये आदेश होते हैं अच् के परे होने पर।In place of ec the substitutes (ādeśa) ay, av, āy, āv occur when ac follows.
यह अयादि आदेश विधान करने वाला विधिसूत्र है।This is an operative sūtra (vidhi-sūtra) that prescribes the ayādi substitutes.अच् के परे रहने पर एच् के स्थान पर अर्थात् पूर्व में एच् अर्थात् ए, ओ, ऐ, औ में से कोई एक वर्ण हो और पर में अच् अर्थात् अ, इ, उ, ऋ, लृ, ए, ओ, ऐ, औ में से कोई एक वर्ण हो तो यह सूत्र लगता है।When ac follows, in place of ec — that is, when in the prior position there is ec, namely any one letter (varṇa) among e, o, ai, au, and in the following position there is ac, namely any one letter among a, i, u, ṛ, ḷ, e, o, ai, au — then this sūtra applies.इसकी शर्त है- पूर्व में एच् और पर में अच् प्रत्याहार के वर्ण हों।Its condition is this: in the prior position there should be a letter of the ec pratyāhāra and in the following position a letter of the ac pratyāhāra.इसका कार्य है अय्, अव्, आय्, आव् ये आदेश करना।Its operation is to make the substitutes ay, av, āy, āv.किसके स्थान पर? एच् के स्थान पर, एच् क्या है? प्रत्याहार और किसके परे होने पर? अच् के परे होने पर।In place of what? in place of ec; what is ec? a pratyāhāra; and when what follows? when ac follows.अच् क्या है? यह भी प्रत्याहार ही है।What is ac? it too is indeed a pratyāhāra.
एचोऽयवायावः में भी संहितायाम् का अधिकार रहता है अर्थात् पूरे सन्धिप्रकरण में इसका अधिकार रहता ही है।In eco'yavāyāvaḥ too the governing rule (adhikāra) of saṁhitāyām remains in force — that is, its authority does indeed persist throughout the entire section on sandhi (sandhi-prakaraṇa).अतः यह सूत्र भी सन्धि किये जाने वाले वर्णों की अत्यन्त समीपता में ही लगता है।Therefore this sūtra too applies only in the closest proximity of the letters that are to undergo sandhi.
इको यणचि से आये हुए अचि इस पद को देखकर तस्मिन्निति निर्दिष्टे पूर्वस्य की प्रवृत्ति एचोऽयवायावः में भी होती है।Seeing the word aci that has been carried over from iko yaṇaci, the operation of tasminniti nirdiṣṭe pūrvasya takes effect in eco'yavāyāvaḥ as well.अतः सप्तम्यन्त पद अचि से अव्यवहित पूर्व के स्थान पर ही अय् आदि आदेश होते हैं।Therefore the ay and other substitutes occur only in place of what immediately precedes the locative-ending (saptamyanta) word aci.
लघुसिद्धान्तकौमुदी में एचोऽयवायावः के चार उदाहरण बताये गये हैं- हरये, विष्णवे, नायकः, पावकः।In the Laghu-siddhānta-kaumudī four examples of eco'yavāyāvaḥ have been given: haraye, viṣṇave, nāyakaḥ, pāvakaḥ.हरे+ ए।hare + e.विष्णो+ ए।viṣṇo + e.नै+ अकः।nai + akaḥ.पौ+अकः।pau + akaḥ.इस स्थिति में पहले संहितासंज्ञा की जाती है और उसके बाद सूत्र लगता है- एचोऽयवायावः।In this situation the saṁhitā-saṁjñā is first made, and after that the sūtra eco'yavāyāvaḥ applies.हरे+ए में इको यणचि यह सूत्र नहीं लग सकता क्योंकि उसके अर्थ के अनुसार पूर्व में इक् और पर में अच् होना चाहिये।In hare + e the sūtra iko yaṇaci cannot apply, because according to its meaning there should be ik in the prior position and ac in the following position.यहाँ पर 'हरे+ए' में पर में अच् तो है किन्तु पूर्व में इक् नहीं है।Here in 'hare + e' there is indeed ac in the following position, but there is no ik in the prior position.अतः इको यणचि नहीं लग सकता।Therefore iko yaṇaci cannot apply.अब एचोऽयवायावः को घटाते हैं।Now let us apply eco'yavāyāvaḥ.सूत्र का अर्थ है- एच् के स्थान पर अय्, अव्, आय्, आव् ये आदेशThe meaning of the sūtra is: in place of ec the substitutes ay, av, āy, āv
हों, अच् परे रहने पर।occur, when ac follows.यहाँ हरे+ए इस स्थिति में एच् है हरे का रे वाला ए और अच् परे है केवल ए।Here in the situation hare + e, the ec is the e of the 're' in hare, and the ac that follows is only e.ऐसी स्थिति में इस सूत्र से हरे के एकार के स्थान पर अय्, अव्, आय्, आव् ये चारों आदेश प्राप्त हो गये।In such a situation, by this sūtra all four substitutes ay, av, āy, āv are obtained in place of the ekāra of hare.स्थान एक है और आदेश चार प्राप्त हो गये।The locus (sthāna) is one, and four substitutes have been obtained.एक के स्थान पर चार-चार आदेशों की प्राप्ति होना एक अनियम हुआ तो नियमार्थ सूत्र की आवश्यकता पड़ी।The obtaining of as many as four substitutes in place of one became an irregularity (aniyama), so a sūtra for the sake of regulation (niyama) became necessary.अनियम होने पर नियम करने वाले सूत्र को परिभाषा सूत्र कहते हैं।A sūtra that makes a regulation where there is irregularity is called a paribhāṣā-sūtra.जिस प्रकार से इको यणचि के प्रसंग में स्थानेऽन्तरतमः यह परिभाषा सूत्र लगता है, उसी प्रकार एचोऽयवायावः के प्रसंग में परिभाषा सूत्र लगता है- यथासंख्यमनुदेशः समानाम्।Just as in the context of iko yaṇaci the paribhāṣā-sūtra sthāne'ntaratamaḥ applies, so too in the context of eco'yavāyāvaḥ the paribhāṣā-sūtra yathāsaṁkhyam anudeśaḥ samānām applies.उक्त स्थलों पर स्थान, अर्थ, गुण, प्रमाण का विषय न होने के कारण स्थानेऽन्तरतमः की प्रवृत्ति नहीं होती है।At the said places, since there is no question of locus (sthāna), meaning, quality, or measure (pramāṇa), the operation of sthāne'ntaratamaḥ does not take effect.