सुधी+उपास्यः में धी के ईकार के स्थान पर यण् होकर सुध्य्+उपास्यः बन जाने के बाद अनचि च यह सूत्र लगता है।In sudhī+upāsyaḥ, after the ī of dhī is replaced by yaṇ, giving sudhy+upāsyaḥ, the sūtra anaci ca applies.अच् है सु में उकार, उससे परे यर् है ध्, उससे परे अच् कोई नहीं है, हल् परे है य्, उससे कोई बाधा नहीं है।The ac is the u in su, beyond it the yar is dh, beyond that there is no ac, and the hal that follows is y, from which there is no obstruction.अतः यर् ध् का इस सूत्र से द्वित्व कर दिया गया।Therefore the doubling (dvitva) of the yar dh was effected by this sūtra.अब सुध्य्+उपास्यः बन गया।Now it became sudhy+upāsyaḥ.ध्यान रहे कि यह द्वित्व विकल्प से होता है।Bear in mind that this doubling occurs optionally (vikalpa).एक पक्ष में द्वित्व रहेगा और एक पक्ष में नहीं रहेगा।In one alternative the doubling will remain, and in another it will not.द्वित्व पक्ष का एक रूप और द्वित्व न होने के पक्ष में एक रूप, इस प्रकार से दो-दो रूप बनेंगे।One form in the alternative with doubling and one form in the alternative without doubling — in this way two forms each will be produced.अब इसके बाद और भी प्रक्रिया होनी है।Now after this there is still further processing to be done.
१९- झलां जश् झशि।19 — jhalāṁ jaś jhaśi.झलां षष्ठ्यन्तं, जश् प्रथमान्तं, झशि सप्तम्यन्तं, त्रिपदमिदं सूत्रम्।jhalām is in the genitive (ṣaṣṭhī), jaś is in the nominative (prathamā), jhaśi is in the locative (saptamī); this sūtra has three words.
झल् के स्थान पर जश् आदेश होते हैं, झश् के परे होने पर।In place of jhal there come jaś substitutes, when jhaś follows.
यह सूत्र पूर्व में झल् प्रत्याहार का वर्ण हो और पर में झश् प्रत्याहार का वर्ण हो तो पूर्व के झल् के स्थान पर जश् अर्थात् ज्, ब्, ग्, ड्, द् ये आदेश करता है अर्थात् झश् के परे होने पर झल् के स्थान पर जश् आदेश हो जाता है।This sūtra, when the preceding is a letter of the jhal pratyāhāra and the following is a letter of the jhaś pratyāhāra, makes in place of the preceding jhal the jaś — that is, j, b, g, ḍ, d — as substitute; that is, when jhaś follows, in place of jhal the jaś substitute comes about.इस सूत्र के कार्य को जश्त्व कहते हैं।The operation of this sūtra is called jaśtva.झल् में वर्ग के पहले, दूसरे, तीसरे, चौथे वर्ण तथा श्, ष्, स्, ह् ये वर्ण आते हैं।In jhal come the first, second, third, and fourth letters of each varga, as well as the letters ś, ṣ, s, h.जश् में वर्ग के तीसरे अक्षर आते हैं।In jaś come the third letters of each varga.झश् में वर्ग के तीसरे और चौथे वर्ण आते हैं।In jhaś come the third and fourth letters of each varga.स्थानेऽन्तरतमः की सहायता से स्थान की साम्यता को लेकर ज्, ब्, ग्, ड्, द् ये आदेश होते हैं।With the help of sthāne'ntaratamaḥ, taking similarity of place (sthāna), the substitutes j, b, g, ḍ, d come about.क्, ख्, ग्, घ्, ह् के स्थान पर कण्ठस्थान की साम्यता को लेकर ग् आदेश, च्, छ्, ज्, झ्, श् के स्थान पर तालुस्थान की साम्यता को लेकर ज् आदेश, ट्, ठ्, ड्, ढ्, ष् के स्थान पर मूर्धास्थान की साम्यता को लेकर ड् आदेश, त्, थ्, द्, ध्, स् के स्थान पर दन्तस्थान की साम्यता को लेकर द् आदेश और प्, फ्, ब्, भ् के स्थान पर ओष्ठस्थान की साम्यता से ब् आदेश हो जाते हैं।In place of k, kh, g, gh, h, taking similarity of the throat (kaṇṭha) place, g is the substitute; in place of c, ch, j, jh, ś, taking similarity of the palate (tālu) place, j is the substitute; in place of ṭ, ṭh, ḍ, ḍh, ṣ, taking similarity of the cerebral (mūrdhā) place, ḍ is the substitute; in place of t, th, d, dh, s, taking similarity of the dental (danta) place, d is the substitute; and in place of p, ph, b, bh, taking similarity of the labial (oṣṭha) place, b becomes the substitute.
अनचि च से धकार को द्वित्व होकर सुध्य्+उपास्यः बन जाने के बाद इस सूत्र की प्रवृत्ति होती है।After the dhakāra has been doubled by anaci ca, giving sudhy+upāsyaḥ, this sūtra comes into operation.यहाँ दो ध् बन गये हैं, एक प्रथम धकार और दूसरा द्वितीय धकार।Here two dh have been formed, one the first dhakāra and the other the second dhakāra.प्रथम धकार को झल् मानकर दूसरे धकार को झश् परे मानें।Take the first dhakāra as jhal and the second dhakāra as the following jhaś.अतः प्रथम धकार झल् के स्थान पर जश् अर्थात् ज्, ब्, ग्, ड्, द् ये पाँचों प्राप्त हुए।Therefore in place of the first dhakāra jhal, jaś — that is, all five, j, b, g, ḍ, d — was obtained.स्थानी एक ही ध् है और आदेश ज्, ब्, ग्, ड्, द् ये पाँच हैं।The sthānin is a single dh, and the substitutes are five, j, b, g, ḍ, d.एक के स्थान पर पाँच प्राप्त हुए तो अनियम हुआ।Since five were obtained in place of one, there was indefiniteness (aniyama).अतः नियम करने के लिये परिभाषा सूत्र स्थानेऽन्तरतमः लगा।Therefore, in order to make a rule, the paribhāṣā-sūtra sthāne'ntaratamaḥ applied.उसका अर्थ है- प्रसंग रहने पर स्थान, अर्थ, गुण, प्रमाण से तुल्यतम आदेश हों।Its meaning is — when the occasion arises, let the substitute be the most similar (tulyatama) in place, meaning, quality, and measure.स्थान से तुल्यता मिलाने पर स्थानी रूपी ध् का दन्तस्थान है- लृतुलसानां दन्ताः।On matching similarity by place, the sthānin dh has the dental place — ḷtulasānāṁ dantāḥ.दन्त्य स्थान वाला ही जश् चाहिये।Only a jaś having the dental place is wanted.पाँचों आदेशों में दन्त्य स्थान वाला द् मिलता है अर्थात् दकार का भी दन्तस्थान है।Among the five substitutes the dental d is found — that is, d too has the dental place.अतः सुध्य्य् में प्रथम धकार के स्थान पर द् आदेश हुआ तो सुद्ध्य्+उपास्यः बन गया।Therefore in sudhyy, in place of the first dhakāra, d became the substitute, and it became suddhy+upāsyaḥ.अब इसके बाद द्ध्य् ये तीनों हल् वर्ण हैं।Now after this, d, dh, y — these three are hal letters.इन तीनों के बीच में कहीं भी अच् नहीं है।Among these three there is no ac anywhere in between.अतः द्ध्य् की हलोऽन्तराः संयोगः इस सूत्र से संयोगसंज्ञा हो जाती है।Therefore d, dh, y receives the saṁyoga-saṁjñā by the sūtra halo'ntarāḥ saṁyogaḥ.यहाँ पर संयोगसंज्ञा का फल लोप करना है।Here the fruit of the saṁyoga-saṁjñā is to effect elision (lopa).लोप करने के लिए आगे संयोगान्तस्य लोपः की प्रवृत्ति होती है।For making the elision, the sūtra saṁyogāntasya lopaḥ comes into operation next.