Premabase · Laghu-siddhānta-kaumudī · Prakaraṇa 2
Show
VṛttiHindiEnglishGovind
LSK 17
नियमकारकं परिभाषासूत्रम्
स्थानेऽन्तरतमः
Aṣṭādhyāyī 1.1.50
Vṛtti Varadarājācārya

प्रसङ्गे सति सदृशतम आदेशः स्यात्।

सुध्यु उपास्य इति जाते।

.....

Hindi commentary Govind Prasad Sharma · śrīdhara-mukhollāsinī
इसी तरह धी का ईकार इक् है और उससे परे अच् है उपास्यः उकार और उपास्यः के उकार को इक् मानकर पा का आकार अच् परे है।In the same way, the īkāra of dhī is an ik, and after it is an ac — namely the ukāra of upāsyaḥ; and taking the ukāra of upāsyaḥ as an ik, the ākāra of pā is the ac that follows.ऐसी स्थिति में सु के उकार के स्थान पर, धी के ईकार के स्थान पर और उपास्यः के उकार के स्थान पर यण् प्राप्त हो सकते हैं।In such a situation, yaṇ can be obtained in place of the ukāra of su, in place of the īkāra of dhī, and in place of the ukāra of upāsyaḥ.ऐसी परिस्थिति में एक प्रकार का अनियम हुआ, वह यह कि धी के ईकार को अच् परे मानकर सु के उकार के स्थान पर यण् किया जाय अथवा उपास्यः के उकार को अच् परे मानकर धी के ईकार के स्थान पर यण् किया जाय अथवा पा के आकार को अच् परे मानकर उपास्यः के उकार के स्थान पर यण् किया जाय? अनियम होने पर नियम करने वाले सूत्र को परिभाषासूत्र कहते हैं।In such circumstances a kind of non-restriction (aniyama) arose — namely, should yaṇ be done in place of the ukāra of su by taking the īkāra of dhī as the following ac, or should yaṇ be done in place of the īkāra of dhī by taking the ukāra of upāsyaḥ as the following ac, or should yaṇ be done in place of the ukāra of upāsyaḥ by taking the ākāra of pā as the following ac? — and a sūtra that makes a restriction (niyama) when there is a non-restriction is called a paribhāṣā-sūtra.अनियमे नियमकारिणी परिभाषा।aniyame niyamakāriṇī paribhāṣā.नियम करने के लिए परिभाषासूत्र की उपस्थिति होती है।For making a restriction, a paribhāṣā-sūtra becomes present.सभी परिभाषा सूत्र अपनी-अपनी प्रवृत्ति के योग्य स्थलों को देखकर उन उन विधि सूत्रों में उपस्थित होते हैं।All the paribhāṣā-sūtras, observing the places suited to their own respective application, become present in those several vidhi-sūtras (operational rules).
इस सूत्र ने यह विधान किया कि सप्तमी विभक्ति के द्वारा निर्दिष्ट जो वर्ण या शब्द, उससे व्यवधान रहित पूर्व वर्ण के स्थान पर आदेश आदि कार्य करना चाहिए अर्थात् पूर्व और पर के बीच में किसी अन्य वर्ण का व्यवधान नहीं होना चाहिए।This sūtra ordained that whatever varṇa or word is designated by the seventh (saptamī) case-ending, an operation such as substitution (ādeśa) should be done in place of the preceding varṇa that stands without any intervention from it — that is, between the prior and the following there should be no intervention of any other varṇa.यण्विधायक सूत्र है- इको यणचि।The sūtra that prescribes yaṇ is — iko yaṇaci.उसमें सप्तम्यन्त पद है- अचि।In it the word ending in the seventh case (saptamyanta) is — aci.अच् के परे होने पर अच् से व्यवधान रहित पूर्व में विद्यमान इक् के स्थान पर यण् होवे।When an ac follows, let yaṇ take the place of the ik that is present immediately before it, without any intervention from the ac.प्रकृत प्रसंग सुधी+उपास्यः में सु के उकार से धी के ईकार को अच् परे मानने पर बीच में ध् का व्यवधान है एवं उपास्यः वाले उकार से पा के आकार को अच् परे मानने पर बीच में प् का व्यवधान है किन्तु धी के ईकार से उपास्यः के उकार को अच् परे मानने पर किसी भी वर्ण का व्यवधान नहीं है।In the case at hand, sudhī+upāsyaḥ: when, from the ukāra of su, the īkāra of dhī is taken as the following ac, there is the intervention of dh in between; and when, from the ukāra of upāsyaḥ, the ākāra of pā is taken as the following ac, there is the intervention of p in between; but when, from the īkāra of dhī, the ukāra of upāsyaḥ is taken as the following ac, there is no intervention of any varṇa whatsoever.अतः उपास्यः के उकार को अच् परे मान कर के धी के ईकार के स्थान पर ही यण् की प्राप्ति होती है।Therefore, taking the ukāra of upāsyaḥ as the following ac, yaṇ is obtained only in place of the īkāra of dhī.इसी प्रकार से सर्वत्र समझना चाहिए।In the same way it should be understood everywhere.तात्पर्य यह है कि पर को मानकर जो कार्य हो वहाँ पर से पूर्व के बीच में किसी अन्य का व्यवधान न हो।The purport is this: wherever an operation is performed by taking something as the following (para), there should be no intervention of anything else between that following element and the preceding one.इसी प्रकार आगे एचोऽयवायावः, वान्तो यि प्रत्यये, एडि पररूपम्, झलां जश् झशि आदि सूत्रों में सप्तम्यन्त पदों के निर्देश से किये जाने वाले कार्यों में यह सूत्र उपस्थित होता है और सप्तम्यन्त पद से निर्दिष्ट से अव्यवहित पूर्व को ही कार्य हो, ऐसा अर्थ उपस्थापित करता है।In the same way, further on, in sūtras such as eco'yavāyāvaḥ, vānto yi pratyaye, eṅi pararūpam, jhalāṁ jaś jhaśi, and the rest, this sūtra becomes present in the operations that are performed through the designation of words ending in the seventh case, and it establishes the sense that the operation should apply only to what is immediately prior to what is designated by the saptamyanta word.
१७- स्थानेऽन्तरतमः।17 — sthāne'ntaratamaḥ.स्थाने सप्तम्यन्तम्, अन्तरतमः प्रथमान्तं, द्विपदमिदं सूत्रम्।sthāne is in the seventh case (saptamyanta), antaratamaḥ is in the nominative case (prathamānta); this sūtra has two words.
प्रसङ्ग रहने पर (स्थान, अर्थ, गुण और प्रमाण से) तुल्यतम (अत्यन्त तुल्य) आदेश होवे।When the occasion is present, let the substitute (ādeśa) that is most alike (tulyatama — most similar, by place, meaning, quality, and measure) take effect.
सुधी+उपास्यः इस प्रयोग में धी के ईकार के स्थान पर जब यण् प्राप्त हुआ तो यण् संख्या में चार हैं और इक् अर्थात् धी का ईकार एक ही है।In this usage sudhī+upāsyaḥ, when yaṇ was obtained in place of the īkāra of dhī, the yaṇ are four in number, whereas the ik — that is, the īkāra of dhī — is but one.जिसके स्थान पर आदेश होगा वह स्थानी माना जाता है।That in whose place the substitute (ādeśa) will come is regarded as the sthānī (the substituend).स्थानी तो ईकार के रूप में एक ही है और आदेश य्, व्, र्, ल् ये चार-चार प्राप्त हुए।The sthānī, in the form of the īkāra, is but one, while the substitutes y, v, r, l — these four — are each obtained.एक के स्थान पर चारों की प्राप्ति हुई।In place of one, all four are obtained.