Premabase · Laghu-siddhānta-kaumudī · Prakaraṇa 1
Show
VṛttiHindiEnglishGovind
LSK 1
इत्संज्ञाविधायकं संज्ञासूत्रम्
हलन्त्यम्
Aṣṭādhyāyī 1.3.3
Vṛtti Varadarājācārya

उपदेशेऽन्त्यं हलित्स्यात्।

उपदेश आद्योच्चारणम्। सूत्रेष्वदृष्टं पदं सूत्रान्तरादनुवर्तनीयं सर्वत्र।

Hindi commentary Govind Prasad Sharma · śrīdhara-mukhollāsinī
इस तरह से यह स्पष्ट हो गया कि हयवरल आदि में ह, य, व, र, ल के साथ अकार जोड़कर उच्चारण किया गया है।It has thus become clear that in hayavaraṭ and the like, the pronunciation is made by joining the vowel a to ha, ya, va, ra, la.इनमें उच्चारित अवर्ण केवल उच्चारण के लिये है।The a-varṇa uttered in them is only for the sake of pronunciation.जहाँ ह आदि वर्णों का प्रत्याहार आदि के माध्यम से प्रयोग होगा तो वहाँ अकार का ग्रहण नहीं किया जाता किन्तु केवल हल वर्ण मात्र गृहीत होता है।Wherever the letters ha and the rest are employed through a pratyāhāra or the like, the akāra is not taken up there; rather only the consonant (hal) letter alone is grasped.
१- हलन्त्यम्।1. halantyam.हल प्रथमान्तम्, अन्त्यं प्रथमान्तं, द्विपदमिदं सूत्रम्।hal is in the nominative (prathamā) case, antyam is in the nominative case; this sūtra has two words.इस सूत्र में उपदेशेऽजनुनासिक इत् से उपदेश और इत् इन दो पदों की अनुवृत्ति आती है।In this sūtra the two words upadeśe and it are carried over (anuvṛtti) from ‘upadeśe’janunāsika it’.
उपदेश अवस्था में अन्त्य हल इत्संज्ञक होता है।In the state of upadeśa, a final consonant (hal) takes the name it (it-saṁjñā).
इस सूत्र का कार्य है हल अक्षरों की इत्संज्ञा करना।The function of this sūtra is to assign the it-saṁjñā to hal letters.उपदेश अवस्था में विद्यमान हल प्रत्याहार अर्थात् हल वर्णों की इत्संज्ञा इस सूत्र के द्वारा होती है।By this sūtra the it-saṁjñā is made of the hal present in the state of upadeśa — that is, of the letters of the hal pratyāhāra.हम पहले भी बता चुके हैं कि इत् एक नाम है।We have already stated that it is a name (saṁjñā).इसके द्वारा उन हल अक्षरों को इत् नाम से जाना जायेगा।By it, those hal letters will be known by the name it.
वाक्य के अर्थ को जानने के लिये वाक्य के प्रत्येक पदों का, प्रत्येक शब्दों का भी अर्थ जानना जरूरी है।To know the meaning of a sentence, it is necessary to know the meaning of each of its words, of each of its terms as well.इस सूत्र के अर्थ में उपदेशे, अन्त्यं, हल, इत्, स्यात् ये पाँच पद हैं।In the meaning of this sūtra there are these five words: upadeśe, antyam, hal, it, syāt.अतः प्रत्येक का अर्थज्ञान जरूरी है।Therefore knowing the meaning of each is necessary.
उपदेश आद्योच्चारणम्।upadeśa ādyoccāraṇam — upadeśa is the first enunciation.पाणिनि कात्यायन और पतञ्जलि के प्रथम उच्चारण को उपदेश कहते हैं अर्थात् पाणिनि, कात्यायन, एवं पतञ्जलि ने जिसका प्रथम उच्चारण या प्रथम पाठ किया उसे उपदेश नाम से जाना जाता है।The first utterance of Pāṇini, Kātyāyana, and Patañjali is called upadeśa; that is, whatever Pāṇini, Kātyāyana, and Patañjali first uttered or first recited is known by the name upadeśa.यहाँ अइउण् आदि चौदह सूत्रों को आचार्य पाणिनि जी ने अपने व्याकरण के अंग के रूप में प्रथम बार उच्चारण किया।Here the ācārya Pāṇini uttered the fourteen sūtras beginning with aiuṇ for the first time as a limb (aṅga) of his grammar.अतः ये चौदह सूत्र भी उपदेश कहलाये।Therefore these fourteen sūtras too came to be called upadeśa.उपदेश के सम्बन्ध में एक पद्य अति प्रचलित है।Concerning upadeśa a well-known verse is current.
धातुसूत्रगणोणादिवाक्यलिङ्गानुशासनम्।dhātu-sūtra-gaṇoṇādi-vākya-liṅgānuśāsanam —
आगमप्रत्ययादेशा उपदेशाः प्रकीर्तिताः॥āgama-pratyaya-ādeśā upadeśāḥ prakīrtitāḥ.
भू आदि धातु, अइउण् आदि सूत्र, उणादिसूत्र, वार्तिक, लिङ्गानुशासन, आगम, प्रत्यय और आदेश ये उपदेश माने जाते हैं।The verbal roots such as bhū, the sūtras such as aiuṇ, the uṇādi-sūtras, the vārttikas, the liṅgānuśāsana, the āgamas, the pratyayas, and the ādeśas — these are held to be upadeśa.
अन्त में उच्चारित वर्ण अन्त्य कहलाते हैं।The letter uttered at the end is called antya (final).अतः अइउण् में ण् वर्ण अन्त्य है, ऋलृक् में क् वर्ण अन्त्य है, एओङ् में ङ् वर्ण अन्त्य है।Thus in aiuṇ the letter ṇ is final, in ṛḷk the letter k is final, in eoṅ the letter ṅ is final.ये वर्ण हल प्रत्याहार में आते हैं, इसलिये इन्हें हल या हल वर्ण कहा जाता है।These letters fall within the hal pratyāhāra, and are therefore called hal, or hal letters.
पाणिनीय सूत्रों की विशेषता को बता रहे हैं- सूत्रेष्वदृष्टं पदं सूत्रान्तरादनुवर्तनीयं सर्वत्र।He now states a distinctive feature of the Pāṇinian sūtras: sūtreṣv adṛṣṭaṁ padaṁ sūtrāntarād anuvartanīyaṁ sarvatra — ‘everywhere, a word not seen in a sūtra is to be supplied from another sūtra.’सूत्रों में अर्थ को पूरा करने के लिए जो पद कम हो, उसे आवश्यकतानुसार अन्य सूत्रों से ले लेना चाहिए।Whatever word is missing for completing the meaning in the sūtras should be taken, as needed, from other sūtras.जैसे हलन्त्यम् इस सूत्र में उपदेशे और इत् ये दो पद पाणिनीयाष्टाध्यायी के क्रमानुसार इससे पहले के सूत्र उपदेशेऽजनुनासिक इत् से लाये गये हैं।For example, in the sūtra halantyam the two words upadeśe and it are brought, following the order of the Pāṇinīya Aṣṭādhyāyī, from the preceding sūtra ‘upadeśe’janunāsika it’.इसी तरह सभी सूत्रों में समझना चाहिए।In the same way it should be understood in all the sūtras.इस तरह सभी पद सभी सूत्रों में पढ़ने की जरूरत नहीं पड़ेगी किन्तु पूर्वसूत्र से आवश्यकता अनुसार ले लिया जाता है।In this way one need not recite every word in every sūtra; rather it is taken from the preceding sūtra as required.
हलन्त्यम् इस सूत्र की वृत्ति पठित शब्दों का अर्थ देखें- इत् एक संज्ञा है।Let us look at the meaning of the words recited in the vṛtti of the sūtra halantyam: it is a technical name (saṁjñā).स्यात्syāt:
यह एक क्रियापद है जिसका अर्थ है होवे।This is a verb, whose meaning is ‘let it be / would be’.इस प्रकार से प्रत्येक पदों का अर्थ जान लेने के बाद उपदेशे, अन्त्यं, हल्, इत्, स्यात् इस वाक्य का अर्थ भी लग जायेगा- उपदेश अवस्था में अन्त्य हल् की इत्संज्ञा होती है।Once the meaning of each word is thus known, the meaning of the sentence upadeśe antyam hal it syāt also becomes clear: in the state of upadeśa, the final hal takes the it-saṁjñā.
यहाँ पर एक बात और भी जान लेना आवश्यक है कि पाणिनि ने जिन सूत्रों की रचना की, उन सूत्रों को आठ अध्यायों में रखा है।Here it is necessary to understand one further point: the sūtras that Pāṇini composed he arranged in eight chapters (adhyāya).प्रत्येक अध्यायों में चार-चार चरण अर्थात् पाद बनाये।In each chapter he made four quarters each, that is, pādas.सूत्रों के बाद जो अंक लिखे गये हैं, उनमें प्रथम अंक से अध्याय, दूसरे अंक से उस अध्याय के पाद एवं तीसरे अंक से उस पाद में सूत्रों की क्रमसंख्या समझनी चाहिये।Among the numbers written after the sūtras, one should understand the chapter from the first number, the pāda of that chapter from the second number, and the serial number of the sūtra within that pāda from the third number.जैसे हलन्त्यम् १।३।३॥ इस सूत्र में पहली संख्या १ से पहला अध्याय, दूसरी संख्या ३ से पहले अध्याय का तीसरा चरण और तीसरी संख्या ३ से पहले अध्याय के तीसरे पाद का तीसरा सूत्र।For example, in the sūtra halantyam 1.3.3, the first number 1 gives the first chapter, the second number 3 the third quarter of the first chapter, and the third number 3 the third sūtra of the third pāda of the first chapter.इस प्रकार हलन्त्यम् यह सूत्र प्रथम अध्याय के तीसरे पाद का तीसरा सूत्र सिद्ध हुआ।Thus the sūtra halantyam is established as the third sūtra of the third pāda of the first chapter.इसी प्रकार सभी सूत्रों में समझना चाहिए।In the same way it should be understood for all the sūtras.सूत्रों में पूर्व, पर, सपादसप्ताध्यायी, त्रिपादी, सिद्ध, असिद्ध इत्यादि के लिए सूत्रों में लिखित अध्याय, पाद आदि की संख्या अत्यन्त उपयोगी है।For determining, among the sūtras, what is prior (pūrva) and posterior (para), the sapāda-saptādhyāyī, the tripādī, the siddha and asiddha, and so on, the chapter and pāda numbers written with the sūtras are extremely useful.इस तरह से याद रखने के लिए अध्यायी के क्रम से सुविधा होती है, क्योंकि वहाँ पर प्रकरण के अनुसार उन सूत्रों को तत्तत् अध्यायों में रखा गया है।In this way the order of the Aṣṭādhyāyī makes memorization convenient, since there the sūtras have been placed in their respective chapters according to topic (prakaraṇa).
यह जिज्ञासा हो सकती है कि हलन्त्यम् इस सूत्र से अन्त्य हल् वर्णों की इत्संज्ञा की गयी इनका क्या प्रयोजन है? हाँ तो भविष्यति किञ्चित् प्रयोजनमनेन अर्थात् इतने बड़े विद्वान् के द्वारा की गई संज्ञा का जरूर कोई न कोई महान् प्रयोजन अवश्य होगा जिसे आप पढ़ते-पढ़ते समझ जायेंगे।A doubt may arise: since by this sūtra halantyam the it-saṁjñā of the final hal letters has been made, what is its purpose? Indeed, bhaviṣyati kiñcit prayojanam anena — that is, a name made by so great a scholar must surely have some great purpose, which you will grasp as you read on.आप जिज्ञासु बने रहें, आपकी शंकाओं का समाधान अवश्य हो जायेगा।Remain inquisitive; your doubts will certainly be resolved.इन चौदह सूत्रों के अन्त्य हल् वर्णों की इस सूत्र से की गई इत्संज्ञा का प्रथम फल है प्रत्याहार बनाना जिसे हम आगे के सूत्रों में क्रमशः बतायेंगे।The first fruit of the it-saṁjñā made by this sūtra, of the final hal letters of these fourteen sūtras, is the forming of pratyāhāras, which we shall explain step by step in the sūtras to come.
अइउण्, ऋलृक् इत्यादि सूत्रों में ण्, क् इत्यादि हल्वर्णों की, दुपचष् पाके इत्यादि धातुओं में अन्त्य हल् वर्ण ष् आदि की, नदट्, देवट् इत्यादि गणपाठों में पठित शब्द के अन्त्य हल्वर्ण ट् आदि की, तृन्, तृच् इत्यादि प्रत्ययों के अन्त्य हल् वर्ण न्, च् आदि की इत्संज्ञा हलन्त्यम् से की जायेगी।By halantyam the it-saṁjñā will be made: of the hal letters ṇ, k, and the rest in sūtras such as aiuṇ and ṛḷk; of the final hal letters ṣ and the rest in verbal roots such as ḍupacaṣ (in ‘pāke’); of the final hal letters ṭ and the rest of a word recited in gaṇapāṭhas such as naḍaṭ and devaṭ; and of the final hal letters n, c, and the rest of pratyayas such as tṛn and tṛc.इसके अतिरिक्त अनेक वर्णों की इत्संज्ञा की जाती है और इत्संज्ञा का करके प्रत्याहारसिद्धि, उदात्तादि स्वर का विधान आदि अनेक कार्य करने के बाद उसका तस्य लोपः इस सूत्र से लोप किया जाता है।Besides these, the it-saṁjñā is made of many letters; and after making the it-saṁjñā and accomplishing many operations — the establishing of pratyāhāras, the prescription of accents such as udātta, and so forth — it is elided by the sūtra ‘tasya lopaḥ’.