३१३- शेषे लोपः।313. śeṣe lopaḥ.शेषे सप्तम्यन्तं, लोपः प्रथमान्तं, द्विपदमिदं सूत्रम्।śeṣe ends in the locative (saptamī), lopaḥ ends in the nominative (prathamā); this sūtra has two words.इस सूत्र में युष्मदस्मदोरनादेशे से युष्मदस्मदोः की अनुवृत्ति आती है और मपर्यन्तस्य का अधिकार अपकर्षण करके पूर्व सूत्र में लाया जाता है।In this sūtra, from yuṣmadasmador anādeśe comes the anuvṛtti of yuṣmadasmadoḥ, and the adhikāra of maparyantasya, being drawn back (apakarṣaṇa), is brought into the preceding sūtra.
युष्मद् और अस्मद् शब्द के मपर्यन्त भाग से शेष टि का लोप होता है।The ṭi remaining after the ma-paryanta portion of the words yuṣmad and asmad is elided.इस सूत्र में शेष का तात्पर्य इसके पहले के प्रसंगानुसार आत्व, यत्व के लिए निमित्त जो विभक्तियाँ, उनसे से भिन्न विभक्ति से है।In this sūtra, the sense of śeṣa, according to the preceding context, is a vibhakti other than those vibhaktis which are the cause (nimitta) for ātva and yatva.शायद इसीलिए कुछ पुस्तकों में इस सूत्र के अर्थ में यह लिखा है- आत्वयत्वनिमित्तेतरविभक्तौ परतो युष्मदस्मदोरन्त्यस्य लोपः स्यात्।Perhaps for this reason, in some books this is written for the meaning of this sūtra: ātvayatvanimittetaravibhaktau parato yuṣmadasmador antyasya lopaḥ syāt.
युष्मद् और अस्मद् शब्द में मपर्यन्त भाग के बाद जो शेष रहता है, वह टिसंज्ञक ही होता है।In the words yuṣmad and asmad, whatever remains after the ma-paryanta portion bears precisely the ṭi-saṁjñā.युष्मद् और अस्मद् इन दोनों शब्दों की सिद्धि एक साथ कर रहे हैं।We are effecting the derivation of both the words yuṣmad and asmad together.
त्वम्।tvam.युष्मद्-शब्द से सु विभक्ति आई।To the word yuṣmad, the vibhakti su comes.डे प्रथमयोरम् से उसके स्थान पर अम् आदेश हुआ, युष्मद् अम् बना।By ṅe prathamayor am, in its place the substitute am occurs; yuṣmad am is formed.त्वाहौ सौ से मपर्यन्त भाग युष्म् के स्थान पर त्व आदेश हुआ।By tvāhau sau, in place of the ma-paryanta portion yuṣm, the substitute tva occurs.त्व+अद्+अम् बना।tva + ad + am is formed.शेषे लोपः से अद् का लोप हुआ, त्व अम् बना।By śeṣe lopaḥ, ad is elided; tva am is formed.त्व+अम् में अमि पूर्वः से पूर्वरूप होकर त्वम् सिद्ध हुआ।In tva + am, by ami pūrvaḥ pūrvarūpa occurs, and tvam is established.
अहम्।aham.अस्मद्-शब्द से सु विभक्ति आई।To the word asmad, the vibhakti su comes.डे प्रथमयोरम् से उसके स्थान पर अम् आदेश हुआ, अस्मद् अम् बना।By ṅe prathamayor am, in its place the substitute am occurs; asmad am is formed.त्वाहौ सौ से मपर्यन्त भाग अस्म् के स्थान पर अह आदेश हुआ।By tvāhau sau, in place of the ma-paryanta portion asm, the substitute aha occurs.अह+अद्+अम् बना।aha + ad + am is formed.शेषे लोपः से अद् का लोप हुआ, अह अम् बना।By śeṣe lopaḥ, ad is elided; aha am is formed.अह+अम् में अमि पूर्वः से पूर्वरूप होकर अहम् सिद्ध हुआ।In aha + am, by ami pūrvaḥ pūrvarūpa occurs, and aham is established.