Premabase · Laghu-siddhānta-kaumudī · Prakaraṇa 3
Show
VṛttiHindiEnglishGovind
LSK 93
विसर्गविधायकं विधिसूत्रम्
खरवसानयोर्विसर्जनीयः
Aṣṭādhyāyī 8.3.15
Vṛtti Varadarājācārya

खरि अवसाने च पदान्तस्य रेफस्य विसर्गः।

वार्तिकम्- संपुंकानां सो वक्तव्यः। सँस्स्कर्ता, संस्स्कर्ता।

Hindi commentary Govind Prasad Sharma · śrīdhara-mukhollāsinī
९३- खरवसानयोर्विसर्जनीयः।93. kharavasānayor visarjanīyaḥ.खर् च अवसानं च (तयोरितरेतरयोगद्वन्द्वः) खरवसाने, तयोः खरवसानयोः।khar and avasāna (this being an itaretara-yoga dvandva, kharavasāne); of these two, kharavasānayoḥ.खरवसानयोः सप्तम्यन्तं, विसर्जनीयः प्रथमान्तं, द्विपदमिदं सूत्रम्।kharavasānayoḥ is in the locative (saptamī) case, visarjanīyaḥ in the nominative (prathamā); this sūtra has two words.रो रि से रोः की अनुवृत्ति आती है।From 'ro ri', the anuvṛtti of roḥ comes.
खर् परे रहते अथवा अवसान में स्थित रेफ हो तो उस रेफ के स्थान में विसर्ग आदेश होता है।When khar follows, or when the rephá stands at a pause (avasāna), in place of that rephá the visarga is substituted.
संज्ञाप्रकरण में बताया जा चुका है कि विसर्जनीय, जिह्वामूलीय और उपध्यानीय ये तीन प्रकार के विसर्ग होते हैं।In the saṁjñā-prakaraṇa it has already been stated that there are three kinds of visarga, visarjanīya, jihvāmūlīya, and upadhmānīya.उनमें से विसर्जनीय अर्थात् सामान्य विसर्ग का विधान यह सूत्र करता है।Of these, this sūtra prescribes the visarjanīya, that is, the ordinary visarga.पदान्त रेफ के स्थान पर विसर्ग का विधान करता है।It prescribes the visarga in place of a word-final rephá.यदि उस रेफ से पर में खर् प्रत्याहार के वर्ण हों या वह स्वयं अवसान में विद्यमान रेफ हो तो।That is, if letters of the khar pratyāhāra follow that rephá, or if it is itself a rephá standing at a pause.र् को ही रेफ कहा जाता है।It is precisely r that is called rephá.यह कभी विसर्ग बन जाता है, कभी पर में विद्यमान अच् वर्ण से मिल जाने पर र् ही रह जाता है और कभी पर में विद्यमान हल्वर्ण के ऊपर जा कर बैठता है।This sometimes becomes visarga, sometimes — on combining with a following ac (vowel) letter — remains r itself, and sometimes goes and rests upon a following hal (consonant) letter.
रु में उकार की उपदेशोऽजनुनासिक इत् से इत्संज्ञा होने के बाद तस्य लोपः से लोप होकर केवल र् बचता है।In ru, after the u obtains the it-saṁjñā by 'upadeśe'janunāsika it', it is elided by 'tasya lopaḥ', and only r remains.
संपुंकानां सो वक्तव्यः।sampuṁkānāṁ so vaktavyaḥ.यह वार्तिक है।This is a vārttika.सम्, पुम् और कान् से सम्बन्धित विसर्ग के स्थान पर सकार आदेश होता है।In place of the visarga connected with sam, pum, and kān, the substitute s is made.
सँस्स्कर्ता, संस्स्कर्ता।sãsskartā, saṁsskartā.संस्कार करने वाला।The one who performs saṁskāra (consecration).सम् यह उपसर्ग है और कृ धातु से तृच् प्रत्यय होकर कर्ता बना है।sam is an upasarga, and from the root kṛ the pratyaya tṛc is added to form kartā (the agent).सम्परिभ्यां करोतौ भूषणे से सुट् का आगम होकर सम्+स्कर्ता बना है।By 'samparibhyāṁ karotau bhūṣaṇe' the augment suṭ is added, forming sam+skartā.ऐसी स्थिति में समः सुटि से स्कर्ता के सकार को सुट् परे मान कर के सम् के मकार के स्थान पर ही रु आदेश हो गया।In this situation, by 'samaḥ suṭi', taking the s of skartā as the following suṭ, in place of the m of sam itself the ru substitute is made.रु के उकार की उपदेशोऽजनुनासिक इत् से इत्संज्ञा हुई और तस्य लोपः से लोप हो गया।The u of ru obtains the it-saṁjñā by 'upadeśe'janunāsika it' and is elided by 'tasya lopaḥ'.सर्+स्कर्ता बना।sar+skartā is formed.अत्रानुनासिकः पूर्वस्य तु वा से रु के रेफ से पहले विद्यमान सकारोत्तवरवर्ती अकार के स्थान पर अनुनासिक अँ आदेश हो गया।By 'atrānunāsikaḥ pūrvasya tu vā', in place of the a that follows the s and precedes the rephá of ru, the anunāsika substitute ã is made.सँर्+स्कर्ता बन गया।sãr+skartā is formed.यह अनुनासिक आदेश वैकल्पिक है, न होने के पक्ष में अनुनासिकात्परोऽनुस्वारः से रेफ के पहले अनुस्वार आगम हुआ तो संर्+स्कर्ता बना।This anunāsika substitution is optional; in the alternative where it does not occur, by 'anunāsikāt paro'nusvāraḥ' the anusvāra augment is made before the rephá, forming saṁr+skartā.इस तरह सँर्+स्कर्ता और संर्+स्कर्ता दो रूप बने।In this way two forms arise, sãr+skartā and saṁr+skartā.स्कर्ता का सकार खर् में आता है और सम् एक पद था अतः उसके स्थान पर आया हुआ रेफ भी पद के अन्तर्गत ही हुआ।The s of skartā falls within khar, and since sam was a pada (word), the rephá that came in its place too falls within the pada.साथ ही वह अन्त में भी है, अतः पदान्त रेफ हुआ।It is also at the end, so it is a word-final rephá.उसके स्थान परIn its place —
खरवसानयोर्विसर्जनीयः से विसर्ग आदेश हुआ- सँस्कर्ता, संस्कर्ता बना।by 'kharavasānayor visarjanīyaḥ' the visarga substitute is made, forming sãskartā, saṁskartā.अब विसर्ग के स्थान पर विसर्जनीयस्य सः से नित्य से सकार आदेश और वा शरि से विकल्प से विसर्ग आदेश प्राप्त था, उसे बाधकर संपुंकानां सो वक्तव्यः इस वार्तिक से दोनों जगह विसर्ग के स्थान पर सकार आदेश हुआ- सँस्कर्ता और संस्कर्ता ये दो रूप सिद्ध हुए।Now, in place of the visarga, the substitute s was obligatorily available by 'visarjanīyasya saḥ' and the visarga substitute optionally by 'vā śari'; setting these aside, by the vārttika 'sampuṁkānāṁ so vaktavyaḥ' the substitute s is made in place of the visarga in both places, and the two forms sãskartā and saṁskartā are established.वैयाकरणसिद्धान्तकौमुदी से सँस्कर्ता के एक सकार, द्विसकार, त्रिसकार, एक ककार, द्विककार, अनुनासिक और अनुनासिक आदि करके १०८ रूपों की सिद्धि दिखाई गई है।In the Vaiyākaraṇa-siddhānta-kaumudī, the derivation of 108 forms of sãskartā has been shown by way of one s, two s's, three s's, one k, two k's, anunāsika and non-anunāsika, and so on.