Premabase · Laghu-siddhānta-kaumudī · Prakaraṇa 3
Show
VṛttiHindiEnglishGovind
LSK 96
सकारादेशविधायकं विधिसूत्रम्
विसर्जनीयस्य सः
Aṣṭādhyāyī 8.3.34
Vṛtti Varadarājācārya

खरि। चक्रिँस्त्रायस्व, चक्रिँस्त्रायस्व।

Hindi commentary Govind Prasad Sharma · śrīdhara-mukhollāsinī
९६- विसर्जनीयस्य सः।96. visarjanīyasya saḥ.विसर्जनीयस्य षष्ठ्यन्तं, सः प्रथमान्तं, द्विपदमिदं सूत्रम्।visarjanīyasya is in the genitive (ṣaṣṭhī) case, saḥ in the nominative (prathamā); this sūtra has two words.खरवसानयोर्विसर्जनीयः से एकदेश खरि की अनुवृत्ति आती है।From 'kharavasānayor visarjanīyaḥ', the anuvṛtti of a portion, khari, comes.
खर् के परे होने पर विसर्जनीय विसर्ग के स्थान पर सकार आदेश होता है।When khar follows, in place of the visarjanīya visarga the substitute s is made.
चक्रिँस्त्रायस्व, चक्रिँस्त्रायस्व।cakrĩstrāyasva, cakriṁstrāyasva.हे चक्रिन् विष्णो! रक्षा करें।O Cakrin (Viṣṇu), protect us!चक्रिन्+त्रायस्व ऐसी स्थिति में नश्छव्याप्रशान् से त्रायस्व के त्र् में तकारोत्तरवर्ती रकार को अम् परक और तकार को छव् मान कर चक्रिन् के नकार के स्थान पर रु आदेश हो गया।In the state cakrin+trāyasva, by 'naś chavy apraśān', taking the r that follows the t in the tr of trāyasva as am-para and the t as chav, in place of the n of cakrin the ru substitute is made.रु के उकार की उपदेशोऽजनुनासिक इत् से इत्संज्ञा हुई और तस्य लोपः से लोप होकर चक्रिँस्त्रायस्व बना।The u of ru obtains the it-saṁjñā by 'upadeśe'janunāsika it' and, being elided by 'tasya lopaḥ', cakrir+trāyasva is formed.अत्रानुनासिकः पूर्वस्य तु वा से रु के रेफ से पहले विद्यमान रकारोत्तरवर्ती इकार के स्थान पर अनुनासिक इँ आदेश हो गया।By 'atrānunāsikaḥ pūrvasya tu vā', in place of the i that follows the r and precedes the rephá of ru, the anunāsika substitute ĩ is made.चक्रिँस्त्रायस्व बन गया।cakrĩr+trāyasva is formed.यह अनुनासिक आदेश वैकल्पिक है, न होने के पक्ष में अनुनासिकात्परोऽनुस्वारः से रेफ के पहले अनुस्वार आगम हुआ तो चक्रिँस्त्रायस्व बना।This anunāsika substitution is optional; in the alternative where it does not occur, by 'anunāsikāt paro'nusvāraḥ' the anusvāra augment is made before the rephá, forming cakriṁr+trāyasva.इस तरह चक्रिँस्त्रायस्व और चक्रिँस्त्रायस्व दो रूप बने।In this way two forms arise, cakrĩr+trāyasva and cakriṁr+trāyasva.त्रायस्व का तकार खर् में आता है और चक्रिन् एक पद है तथा उससे सम्बन्धित रेफ भी पद के अन्तर्गत ही आया, साथ ही वह अन्त में भी है।The t of trāyasva falls within khar; cakrin is a pada, and the rephá connected with it too falls within the pada; it is also at the end.अतः पदान्त रेफ हुआ।So it is a word-final rephá.उसके स्थान पर खरवसानयोर्विसर्जनीयः से विसर्ग आदेश हुआ- चक्रिँस्त्रायस्व, चक्रिँस्त्रायस्व बना।In its place, by 'kharavasānayor visarjanīyaḥ', the visarga substitute is made, forming cakrĩḥtrāyasva, cakriṁḥtrāyasva.विसर्जनीयस्य सः से दोनों जगह विसर्ग के स्थान पर सकार आदेश हुआ- चक्रिँस्त्रायस्व और चक्रिँस्त्रायस्व ये दो रूप सिद्ध हुए।By 'visarjanīyasya saḥ', in place of the visarga in both places the substitute s is made, and the two forms cakrĩstrāyasva and cakriṁstrāyasva are established.
अप्रशान् किम्? प्रशान् तनोति।Why apraśān? praśān tanoti.अब प्रश्न करते हैं कि नश्छव्यप्रशान् सूत्र में अप्रशान् क्यों कहा? उत्तर देते हैं कि प्रशान् तनोति में दोष न आवे, इसलिए।Now the question is raised: why is apraśān stated in the sūtra 'naś chavy apraśān'? The answer given: so that no fault may arise in praśān tanoti.क्योंकि अप्रशान् कहकर प्रशान् शब्द को निषेध नहीं करेंगे तो प्रशान्+तनोति में भी नकार को रुत्व होकर प्रशाँस्तनोति ऐसा अनिष्ट रूप बनेगा।For if, by saying apraśān, the word praśān is not excluded, then in praśān+tanoti too the n would undergo rutva, producing the undesired form praśãstanoti.इस अनिष्ट रूप के निवारणार्थ सूत्र में प्रशान् शब्द को रुत्व निषेध किया गया।To ward off this undesired form, the sūtra prohibits rutva for the word praśān.
पदस्येति किम्? हन्ति।Why 'padasya'? hanti.अब प्रश्न करते हैं कि नश्छव्यप्रशान् सूत्र में पदस्य की अनुवृत्ति क्यों की? उत्तर देते हैं कि हन्ति में दोष न आवे, इसलिए।Now the question is raised: why is the anuvṛtti of padasya carried into the sūtra 'naś chavy apraśān'? The answer given: so that no fault may arise in hanti.क्योंकि पदस्य कहने से पदान्त नकार को ही रुत्व करता है, अपदान्त को नहीं।For, by saying padasya, it effects rutva only of a word-final n, not of a non-word-final one.यदि पदस्य की अनुवृत्ति नहीं करेंगे तो यह सूत्र पदान्त या अपदान्त दोनों नकारों को रुत्व करने लगेगा, जिससे हन्+ति यहाँ पर अपदान्त नकार को भी रुत्व होकर हँस्ति ऐसा अनिष्ट रूप बनेगा।If the anuvṛtti of padasya is not carried over, this sūtra would effect rutva of both word-final and non-word-final n; whereby in han+ti the non-word-final n too would undergo rutva, producing the undesired form hãsti.इस अनिष्ट रूप के निवारणार्थ सूत्र में पदस्य की अनुवृत्ति की गई।To ward off this undesired form, the anuvṛtti of padasya is carried into the sūtra.